बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 500 किलो हरे चारे की गौसेवा

Mar 31 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल ग्वालियर द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा रविवार  31 मांर्च को जनकताल स्थित गौशाला बहोड़ापुर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। आज की सेवा में 200 किलो की सेवा अंकुर राणा, 100 किलो सेवा गुप्त रूप से, 100 किलो अमित गुप्त,100 किलो हरे चारे की सेवा आशीष मंगल के सहयोग से की गई।
रविवार की सेवा में मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, मधुर अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।