लायंस क्लब अनुभूति ने होली मिलन एवं रंग पंचमी महोत्सव मनाया

Mar 31 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा गोपाल मंदिर फूलबाग पर होली मिलन एवं रंग पंचमी महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला एवं सुंदर-सुंदर भजनों की वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की गई एवं क्लब के सभी सदस्यों ने होली के गीत एवं नृत्य करके माहौल को हर्षोल्लाह से भर दिया। 
क्लब के सभी सदस्यों द्वारा गुलाल चंदन लगाकर सभी का स्वागत वंदन किया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती सपना मंगल रही अंत में आभार क्लब के सचिव द्वारा किया गया। 
होली मिलन एवं रंग पंचमी महोत्सव कार्यक्रम में राका पाठक, पूर्व प्रशांत जैन, एसके गुप्ता, गुरप्रीत कौर, हिमेश दंडोतिया, विवेक जैन, अजय चोपड़ा, नलिनी सारस्वत, रानी अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल, अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता, अलका कुशवाह, नीरज मंगल, छाया अग्रवाल, नीलम शर्मा, विजेन्द्र सिंह कुशवाह विजय खंडेलवाल सभी सदस्य उपस्थित रहे।