फूलों से खेली होली, पानी बचाने का दिया संदेश

Mar 31 2024

ग्वालियर। प्रेस क्लब एवं मप्र पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में फाग महोत्सव एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। फूलबाग स्थित प्रेस क्लब पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त कवि मदन मोहन दानिस, मुक्ता सिकरवार एवं गायक नरेश कांटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गजल, फाग एवं भजन सुनाए। इसके बाद फूलों की होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। 
रंग पंचमी के अवसर पर प्रेस क्लब और मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित हुए फाग महोत्सव की शुरुआत शाम 7 बजे सरस्वती की वंदना के साथ की गई। इस दौरान गायक नरेश कांटे ने अपने आर्केस्ट्रा के साथ गजल, भजन एवं फाग गीत गाए। इसके बाद कवि मदन मोहन दानिस एवं मुक्ता सिकरवार ने बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांधा। रात 9.30 बजे कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके बाद पत्रकारों ने फूलों से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। 
कार्यक्रम में पत्रकार संघ के राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक तोमर, सुरेंद्र माथुर, प्रवीण दुबे, राज दुबे, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।