सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दी विदाई

Mar 31 2024

ग्वालियर। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 6 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। 
पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयेाजित इस विदाई समारोह में एएसपी निरंजन शर्मा ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी। इस अवसर पर एएसपी निरंजन शर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। वहीं सेवानिवृाि के बाद उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में भी जाना। अंत में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व श्रीफल भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
उपनिरीक्षक सिमोन खिस, सहायक उपनिरीक्षक भंवर सिंह तोमर, रामलोचन मिश्रा, रामेश्वर दोहरे समेत प्रधान आरक्षक श्यामा देवी व दामोदर त्यागी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए।