30 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर पकड़े

Mar 31 2024

ग्वालियर। अवैध शराब लेकर आए दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हैं। तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 30 पेटी देशी शराब और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी 04 बीसी 3661 में अवैध शराब लेकर थाना मोहना इलाके में रेलवे क्रॉसिंग सहसारी रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। बोलेरो में बैठे दो तस्कर क्राइम ब्रांच टीम के हाथ लगे हैं। पकड़े गए तस्करों के नाम दिलीप शिवहरे और अनिल शिवहरे निवासी मोहना बताए गए हैं। 
वहीं जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो 30 पेटी सफेद देशी शराब टीम के हाथ लगी। फिलहाल पुलिस ने 30 पेटी में रखी कुल 270 लीटर देशी शराब व तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी जब्त कर मामला कायम कर लिया है।