आदतन अपराधियों के खिलाफ की बाउंड ओवर की कार्रवाई
Mar 31 2024
ग्वालियर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस आदतन अपराधियों व आगामी लोकसभा चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर बाउंड ओवर की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हजीरा थाना पुलिस ने आदतन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की।
टीआई थाना हजीरा शिवमंगल सिंह सेंगर के मुताबिक 5 अलग-अलग टीमें बनाकर एक अभियान चलाया गया और आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 30 आदतन अपराधियों को थाने पर बुलाया गया और एसडीएम कार्यालय से स्टाफ बुलाकर नोटिस तामील कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
आदतन अपराधियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि उनके द्वारा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि आदतन अपराधियों द्वारा अंतिम बाउंड ओवर होने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी यदि उनके द्वारा कोई अपराध किया जाता है तो फिर उनके खिलाफ एसडीएम कोर्ट से धारा 122 के तहत जमानत जप्त और बंधपत्र की शेष अवधि तक निरुद्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









