मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन ने मनाया होली मिलन समारोह
Mar 30 2024
ग्वालियर। मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसियेशन जिला संघ द्वारा कार्यालय अभियंता सदन गोलघर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में इंजी राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सभी अभियंताओं को आपसी गले शिकवे खत्म कर गले मिलकर अबीर लगाकर होली की बधाई दी।
इंजी भदौरिया ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर आचार संहिता के बाद मनवाने के लिए एकजुट होने का संदेश दिया। उक्त होली मिलन समारोह में जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर निगम, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के विभिन्न अभियंताओं एवं सेवानिवृत अभियंताओं के द्वारा भी होली मिलन समारोह अबीर गुलाल लगाकर मनाया गया।
होली मिलन समारोह में एलएन गुप्ता सेवानिवृत, जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता प्रांतीय पदाधिकारी, इंजी उमेश गोयल क्षेत्रीय सचिव, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, जिला सचिव संजीव जैन, विभागीय अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग इंजी सतीश जैन, इंजी प्रीतम सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष इंजी शैलेन्द्र सक्सैना, इंजी अजय जैन, इजी अवधेश गुप्ता, इंजी प्रकाश अहिरवार, इंजी दिनेश बंसल, इंजी यशवंत अष्टपुत्रे, इंजी रामस्वरूप सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









