सनातन धर्म मन्दिर में गणेश मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मना

Mar 30 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मन्दिर में गणेश मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राम्हणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गाय के दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से गणेश जी का पूर्णाभिषेक किया गया। अभिषेक में मुख्य यजमान आनन्द अग्रवाल रंग वाले थे। 
पंडित गणेश मिश्रा ने श्री गणपति को नये वस्त्र आभूषण धारण कर मनमोहक श्रृंगार किया। फ़ूल बंगला सजाया गया। गणेश जी को लड्डूओं का भोग अर्पित किया गया। आरती उपरान्त भक्तजनों में प्रसाद वितरण हुआ। 
इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश मित्तल, प्रधानमंत्री महेश नीखरा, धर्म मंत्री ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, नरेंद्र मंगल सहित भक्त जन उपस्थित थे।