माहौर ग्वार्रे वैश्य महाराजा महासेन महिला समिति का होली मिलन समारोह संपन्न

Mar 30 2024

ग्वालियर। माहौर ग्वार्रे वैश्य महिला समिति का होली मिलन समारोह एक निजी होटल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज की सभी महिलाओं ने एक दूसरे के साथ गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली। वहीं महिलाओं में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम संयोजक सपना गुप्ता एवं माधवी गुप्ता थी।
होली मिलन समारोह में समिति द्वारा कई गेम आयोजित किए गए। जिसमें स्लीप गेम में सीमा गुप्ता प्रथम सुधा बांदिल द्वितीय तथा सपना गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। वही चेयर रेस प्रतियोगिता में नीलम गुप्ता प्रथम प्रीति मांडिल द्वितीय जागृति मांडिल तृतीय स्थान पर रहीं। गिलास प्रतियोगिता में मंजू गांगिल प्रथम मधु गुप्ता द्वितीय प्रीति गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। महिला समिति की अध्यक्ष ममता गोयल सचिव आशा गोयल एवं कोषाध्यक्ष गुन माला गांगिल ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।
 इस अवसर पर सीमा बंसल, सुमन गुप्ता, रेनू गुप्ता, उपमा गुप्ता, किरण गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रजनी गुप्ता सहित अनेक सामाजिक महिलाएं उपस्थित थी।