ऋषि सेवा समिति द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से

Mar 30 2024

ग्वालियर। ऋषि सेवा समिति द्वारा आज 31 मार्च से 6 अप्रैल तक माधव मंगलम गार्डन नदी गेट पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूज्य राघव ऋषि दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत प्रवाह करेंगे। कथा के मुख्य यजमान प्रमोद गर्ग होंगे। 
कथा से पूर्व 31 मार्च रविवार को सुबह 8 बजे करौली माता मंदिर परिसर नया बाजार चौराहे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो दाल बाजार और विभिन्न मार्गो से होते हुए माधव मंगलम पैलेस पहुंचेगी। कलश यात्रा में महिला पुरुष श्रद्धालु पीले वस्त्रों में शामिल होंगे। 
31 मार्च को पहले दिन श्रीमद् भागवत महात्म की कथा होगी। 1 अप्रैल को सुखदेव आगमन और कपिल आख्यान होगा। 2 अप्रैल को नरसिंह अवतार एवं जड़ भारत की कथा होगी ।3 अप्रैल को 52 अवतार श्री राम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा ।4 अप्रैल को बाल लीला गोवर्धन लीला एवं 56 भोग के दर्शन होंगे। 5 अप्रैल को वेणुगीत गोपी गीत एवं रुक्मणी विवाह का आयोजन होगा तथा विराम के 6 अप्रैल को सुदामा चरित्र परीक्षित मोक्ष की कथा होगी। 7 अप्रैल को पूर्ण होती एवं कथा प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ दोपहर 1 बजे से भंडारा प्रसाद ही आरंभ होगी। 
स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे
ऋषि सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प के अंतर्गत कथा के दौरान 1 अप्रैल को रतन ज्योति नेत्रालय द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा 2 अप्रैल को इंडस हॉस्पिटल के सहयोग से सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। 3 अप्रैल को रॉयल डेंटल क्लीनिक के सहयोग से दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजन समिति के संयोजक रामबाबू अग्रवाल, अनिल पुनियानी, आनंद मोहन अग्रवाल, उमेश उप्पल, प्रमोद गर्ग, संजय शर्मा, अमरीश गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हरिओम मिश्रा, रामसिंह तोमर, अशोक जैन, भरोसी लाल झा, प्रवीण त्रिपाठी, उदय प्रकाश चितौडिय़ा, सुरेंद्र कुमार जुनेजा, राजकुमार जैन, महेश कक्कड़, महेंद्र भदकारिया, रामप्रसाद शाक्य, पंकज श्रीवास्तव, मनीष बंसल सहित समस्त ऋषि सेवा परिवार ने शहर के समस्त श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का पूर्ण लाभ उठाने की अपील की है।