अनीता जॉन व अलख सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी

Mar 30 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा अनीता जॉन नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टीवर्ट अलख सक्सेना से सेवानिवृत्त होने पर जिला चिकित्सालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 
 विगत कई वर्षों से जिला चिकित्सालय में कार्यरत रहे स्टीवर्ट अलख  सक्सेना एवं अनीता जॉन नर्सिंग ऑफिसर से सेवानिवृत होने पर शनिवार को मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जिला चिकित्सालय मुरार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए एवं सेवानिवृत होने पर पुष्प मालाओं से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा, आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित, डॉ. विपिन गोस्वामी, सहायक प्रबंधक डॉ. राजेश बिरथरिया, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अमित रघुवंशी, डॉ. नीरज बंसल, डॉ. श्रद्धा गोस्वामी, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल गुप्ता, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के रणवीर सिंह सिकरवार, महादेव सिंह गोयल, महेंद्र जैन, दिनेश गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, कोमल सिंह, रविंद्र यादव, पुष्पेंद्र गोयल, संदीप प्रधान, प्रशांत सक्सैना, संजीव श्रीवास्तव, हेवरन सिंह गुर्जर, हरेंद्र गुर्जर, ज्योति शर्मा, रश्मि जायसवाल, मीना शर्मा, दीपा राठौर एवं कई चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।