सेना के ट्रक ने महिला को कुचला, इलाज मिलने से पहले ही मौत
Mar 29 2024
ग्वालियर। बेटे के साथ स्कूटी से जा रही महिला अचानक स्कूटी स्लिप होने से सडक़ पर गिरी और वहां से निकले सेना के ट्रक के नीचे आ गई। दुर्घटना में घायल महिला को उठाकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज मिलने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना उपनगर मुरार में सिंहपुर रोड की बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक बैंक कॉलोनी में रहने वाली 60 वर्षीय मुन्नी तोमर पत्नी नाहर सिंह की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। सिंहपुर रोड पर अचानक स्कूटी स्लिप हो गई और महिला सडक़ पर गिर पड़ी। महिला संभल पाती, इसी दौरान सेना का ट्रक वहां आ गया और महिला को कुचलता हुआ निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को उठाकर अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सेना के ट्रक चालक के खिलाफ मामला कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मृतका मुन्नी तोमर का बेटा मनोज तोमर भी फौज में है। बेटे के साथ वह पूरे सप्ताह के लिए सब्जी लेने के लिए आई थीं। उनको पता था कि अन्य बाजार की तुलना में यहां सस्ते में सब्जी मिल जाती है, लेकिन उससे पहले ही वह हादसे का शिकार हो गए। मां की मौत हो गई है, जबकि घायल बेटे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस मामले में मुरार थाना प्रभारी एमएम मालवीय का कहना है कि सेना के ट्रक से एक महिला और उसके बेटे को टक्कर लगी थी। जिसमें महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका बेटा घायल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









