फुटपाथी मेला में शाम को हो रही रौनक
Mar 28 2024
ग्वालियर। तेज गर्मी का असर अब मेले में भी दिखाई देने लगा है। गर्मी के कारण सुबह से लेकर शाम तक मेले में सन्नाटा पसरा रहता है। मेले के व्यापारी दिनभर हाथ पर हाथ धरे सैलानियों का इंतजार करते रहते हैं। शाम के समय मेले में ग्राहक पहुंचना शुरू होते हैं। हालांकि अब मेले में ग्राहकों की संख्या पहले ही अपेक्षा काफी कम हो गई है। अधिकांश व्यापारी यहां से जा चुके हैं। बाकी कुछ बाहरी व्यापारी ही बचे हैं जिन्होंने यहां की दुकानों पर कब्जा जमाकर अपना सामान भर लिया है। गर्मी के चलते इनके सामानों की बिक्री भी अब ज्यादा नहीं हो रही है।
मेले से अधिकांश व्यापारियों ने रवानगी डाल दी है। मेले में बाहर से आए इक्का-दुक्का व्यापारी ही अब मेले में रुके हैं। इनका सामान भी लगभग खत्म हो चुका है और यह भी एक-दो दिन में अपना सामान समेट लेंगे। ऐसे में मेले के अधिकांश सेक्टर शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। अंधेरे के कारण सैलानी भी अब कम ही पहुंच रहे हैं। वहीं इन दिनों जो दुकानें बची हैं वह लालटेन, जनरेटर और अन्य व्यवस्थाओं से रोशन हो रही हैं। कई सेक्टर मेले से पूरी तरह गायब हो चुके हैं। फुटपाथ पर इन दिनों सजावट का सामान खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









