पुरानी छावनी पुलिस ने कार से 1.39 लाख की 36 पेटी अवैध देशी शराब की पकड़ी
Mar 28 2024
ग्वालियर। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा अवैध शराब की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक आई 20 सफेद रंग की दिल्ली पासिंग कार अवैध शराब लेकर मोतीझील से नहर वाली रोड होकर आईटी पार्क से जलालपुर रोड पर आने वाली है। उक्त सूचना एएसपी क्राइम षियाज़ के.एम ने थाना पुरानी छावनी पुलिस को सूचना की तस्दीक कर शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी पुरानी छावनी विनय सिंह तोमर द्वारा थाना पुरानी छावनी पुलिस बल की एक टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा गुरुकृपा कालोनी फेस-2 तिराहे पर पहुंचकर मोतीझील तरफ से आने वाली रोड के किनारे उक्त सफेद आई 20 कार का इंतजार किया, तभी पुलिस टीम को कुछ देर बाद एक सफेद रंग की आई 20 कार आती दिखी जिसके आगे दिल्ली पास नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस टीम द्वारा आई 20 कार को रोकने का प्रयास किया तो उक्त कार के चालक ने पुलिस को देखकर कार को जलालपुर रोड की तरफ लेकर भागने लगा पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया तो उक्त चालक कार को छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिली कार क्रमांक डीएल3-सीबीए-9735 की तलाशी ली तो कार की पीछे वाली सीट एवं पैर रखने वाली जगह पर 13 पैटी में देशी लाल मशाला शराब तथा 5 पेटी देशी प्लेन शराब की तथा कार की पीछे की डिग्गी मे 18 पेटी देशी लाल मदिरा मशाला शराब की कुल 36 पेटी शराब की रखी हुई मिली। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मिली 36 पेटी शराब कुल 324 लीटर कीमती करीबन 1.39 लाख रुपये तथा आई 20 कार को जप्त कर अज्ञात कार चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









