इंस्टाग्राम पर कट्टों दिखाते हुए दो युवक पकड़े

Mar 28 2024

ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अवैध कट्टों के साथ पोस्ट डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए युवकों के कब्जे से पुलिस ने दो कट्टे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
टीआई उटीला शिवम राजावत को सोशल मीडिया की एक लिंक मिली जिसमें दो युवक हाथ में कट्टा लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दिख रहे थे और गाना लगा था मुरैना है मर्दाना जिला।
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस छानबीन में लगी हुई थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वाले दोनों लडक़े ग्राम सकतपुरा के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत एवं थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत तुरंत मौके पर पहुंचे और युवकों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक युवक विनोद परिहार को थाना प्रभारी उटीला ने एक 12 बोर कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा तो वहीं दूसरा युवक लवकुश गुर्जर थाना प्रभारी हस्तिनापुर के हत्थे चढ़ गया।
पकड़े गए युवक के कजे से पुलिस ने 315 बोर का कट्टा व एक जिदा कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पकड़े गए युवक कट्टे की दम पर लोगों में रौब झाडऩा चाहते थे, लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।