मांझी समाज का होली मिलन समारोह आज, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर विचार

Mar 28 2024

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव आते ही प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर समाजिक संगठनों ने राजनैतिक दलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की अनदेखी को लेकर नाराज मांझी समाज ने आज शुक्रवार 29 मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें महापंचायत को लेकर निर्णय लिया जाएगा। मांझी समाज लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर सकता है। इस आयोजन में करीब 5 सैकड़ा लोग शिरकत करेंगे।
मांझी समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरपाल मांझी एवं उनकी पत्नी पूर्व मंडी अध्यक्ष कुसुम मांझी ने पत्रकारवार्ता में कहा कि मांझी समाज के प्रदेश में एक करोड़ वोटर हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल इतने बड़े समुदाय को नजरअंदाज कर रहे हैं।
भाजपा ने अपने लोकसभा उमीदवारों की सूची जारी कर दी है और समूचे प्रदेश में एक भी टिकट मांझी समाज को नहीं दिया। मांझी का कहना है कि भले ही कांग्रेस ने अभी टिकट फायनल नहीं किए हैं। लेकिन उन्हें कांग्रेस से भी कोई उम्मीद नहीं हैं। क्योंकि 1990 से लेकर आज तक दोनों ही दलों ने कभी मांझी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया। 
मांझी ने कहा कि मांझी महापंचायत का आज 29 मार्च को सुबह 11 बजे मानस भवन फू लबाग में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें आगामी लोकसभा को लेकर एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें महापंचायत को लेकर रणनीति तैयार होगी। 
प्रेसवार्ता में मनीष मांझी, भारत सिंह बाथम, कालीचरण बाथम, सुरेश बाथम, राजू बाथम, महेंद्र मांझी, सुमित कश्यप, नोमी मांझी, कर्ण मांझी, राजू बाथम, सोनम कश्यप आदि समाज बंधु मौजूद थे।