भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर,मनाई भाईदूज

Mar 27 2024

ग्वालियर। शहर में भाई दौज का पर्व 27 मार्च बुधवार को मनाया गया। इस दौरान भक्त शहर में स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिरों पर पूजा-अर्चना के साथ ही कलम दवात का पूजन कर हवन यज्ञ किया गया। 
शहर के हुरावली स्थित भगवान  चित्रगुप्त मंदिर, कटीघाटी स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर और दौलतगंज स्थित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार सुबह कटीघाटी स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दौज पूजा की और मंत्रो"ाार के साथ हवन किया। वहीं दौलतगंज स्थित कायस्थ छात्रावास में बने भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में शाम को पूजा-अर्चना के साथ कलम- दवात का पूजन किया गया।
आदर्शपुरम स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा कर कलम-दवात का पूजन हुआ। फूलबाग स्थित मार्कण्डेश्वर मंदिर में भी बुधवार सुबह भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। वहीं बहनों पे भी भाई की लंबी उम्र के लिए उनको टीका कर रही हैं।