गुर्जर युवाओं के साथ अपराधियों सा बर्ताव सरकार को पड़ेगा भारी:प्रियंका
Mar 27 2024
ग्वालियर। जिला पंचायत ग्वालियर की निर्विरोध उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि चुनावी दौर में पुलिस द्वारा नकारात्मक नजरिया बनाकर गुर्जर युवाओं पर ढाया जा रहा ज़ुल्म सरकार पर भारी पड़ेगा। प्रियंका ने कहा है कि अपने संवैधानिक अधिकार के लिए युवाओं का शांति पूर्ण ढंग से गुर्जर आंदोलन से जुडऩा अपराध नहीं है। इसकी आड़ में यदि पुलिस गुर्जर युवाओं को प्रताडि़त करती है तो यह क्षेत्रीय अमन-चैन के लिए घातक होगा। प्रियंका की यह तल्ख़ बयानी उनके पति और लोकप्रिय गुर्जर नेता तथा शीतला माता टीम के संयोजक सतेन्द्र सिंह घुरैया पर बीते रोज की गई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर है।
ग्वालियर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष प्रियंका घुरैया के अनुसार कार्य और विचार की दृष्टि से वह, उनके पति और उनका पूरा परिवार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कायल है शायद यही वजह है कि सिंधिया से खिन्न खेमा उनसे खुन्नस रखता है और आए दिन स्थानीय पुलिस का सहारा लेकर रचनात्मक कार्यों में बाधा खड़ी करता है। बीते शनिवार की रात होलिका दहन के बाद भी इसी तरह का मंजऱ पेश आया। टीआई थाना गोला का मंदिर के निर्देश पर करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में उनके जनसंपर्क कार्यालय में तब घुस आए जब उनके पति फ़ौजी सतेन्द्र सिंह घुरैया रंगोत्सव की तैयारी में जुटे थे। गोला का मंदिर थाने के बगल में मुख्य मार्ग पर स्थित गगन प्लाजा में घुसते ही पुलिस कर्मियों ने जनसंपर्क कार्यालय में मौजूद उनके पति के साथ मार-पीट शुरू कर दी । उन्होंने दफ्तर की तलाशी ली और बीच बीच में नगदी की मांग करते रहे। जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो पुलिसवाले फ़ौजी सतेन्द्र सिंह को उनकी शर्ट के साथ खींचते हुए थाने ले गए। वहां सतेन्द्र और उनके साथियों की तलाशी ली गई। मोबाइल भी खंगाला गया और जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो, रात्रि में शोरगुल का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
प्रियंका घुरैया ने कहा है कि उनके पति शिक्षा और राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित गुर्जर युवा नेता हैं। समय समय पर उनके द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का किया जाने वाला सम्मान, दौड़ प्रतियोगिता, निर्धन परिवार की कन्याओं का कराया जाने वाला सामूहिक विवाह और निर्धन परिवार के बच्चों में गरम वस्त्रों का वितरण इस बात के प्रमाण हैं। प्रियंका की माने तो उनके पति के विरुद्ध की गई कार्रवाई रचनात्मक दिशा में लगे गुर्जर युवाओं को उकसा कर इस अंचल का अमन-चैन खराब करने का षड्यंत्र है जिसकी उच्च स्तरीय जांच जरूरी है ।
पुलिसिया कार्रवाई से हतप्रभ और आहत हूँ- सतेन्द्र घुरैया
इस बीच युवा समाजसेवी गुर्जर नेता तथा शीतला माता टीम के संयोजक सतेन्द्र सिंह घुरैया ने बयान जारी कर कहा है कि पुलिसिया कार्रवाई से वे हतप्रभ और आहत हैं। उन्होंने सदैव अनुशासित जीवन बिताया है और शिक्षा - खेलकूद और अनुशासित जीवन के लिए मानव समाज के सभी युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं। शायद यही वजह है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्नेह उन्हें मिलता रहा है किन्तु पुलिस की दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई ने उनके हजारों समर्थकों को उद्वेलित किया है। चुनावी दौर में ऐसा किसके इशारे पर किया गया, इसकी जांच और दोषी को दण्डित किया जाना जरूरी है। ऐसी मांग उन्होंने जिला दण्डाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से भी की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









