जेसीआई ग्वालियर का होली मिलन समारोह मना
Mar 27 2024
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर द्वारा होली मिलन समारोह रंगोत्सव फूलों की होली का आयोजन श्री अचलनाथ शीशमहल गार्डन में किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से लेडी जेसी विंग द्वारा होली के गीतों पर फूलों की होली खेल कर एवं वृन्दावन से पधारी राधा कृष्ण की टीम के साथ होली के गीत व फ़ाग गीतों पर जेसी, जेसीरेट व जेसीलेटस द्वारा नृत्य कर होली का भरपूर आनंद लिया गया।
अलका ग्रोवर व आयुषी राजवाड़े द्वारा कार्यक्रम को रोचक व मनोरंजक बनाने के लिए हाउजी, कपल गेम, बच्चों के गेम, जनरल हाउस आदि कार्यक्रम रखे गए। इस अवसर पर सदस्यों के लिए फोटो सेशन के लिए सेल्फी पॉइंट की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में अतिथियों व जेसी साथियो के लिए चाट, ठंडाई आदि के साथ स्वादिष्ट दाल बाटी चूरमा की व्यवस्था की गई थी। परिसर में रंग - बिरंगे आकर्षक पारंपरिक परिधान कुर्ता-पजामा व टोपी में जेसी साथी व लहँगा चुन्नी में जेसीरेटस अलग ही समां बाँध रहे थे।
कार्यक्रम में आनंद शर्मा, सुमित सिंघल, साकेत गुप्ता, मानव मेहरा, वरुण अग्रवाल, मुकेश जैन, रितेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता, दीपांश गुप्ता, रिंकेश अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, अमन अग्रवाल, कपिल बांदिल,अर्पित गगरानी, स्वाति अग्रवाल, विपुल राजवाड़े, नवीन मित्तल के साथ ही अध्याय के पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व चेयरपर्सन्स के साथ साथ बड़ी संख्या में जेसी, जेसीरेट व जेसीलेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदीप अग्रवाल जनसम्पर्क अधिकारी ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









