कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत का शुभारंभ
Mar 27 2024
ग्वालियर। भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को अशोक कॉलोनी मुरार में हुआ। कथा के यजमान जितेंद्र तोमर सपत्नीक पोथी को सिर पर रखकर कलश यात्रा में शामिल हुए। साथ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। कथा के पहले दिन पंडित संतोष शर्मा ने व्यास गद्दी से कथा का महात्म्य समझाया।। कथा का समय दोपहर एक बजे से पांच बजे तक है। वहीं समापन 3 अप्रैल को भंडारे के साथ होगा।
पंडित संतोष शर्मा ने कहा कि कथा की सार्थकता जब ही सिध्द होती है जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय, मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। अन्यथा यह कथा केवल मनोरंजन, कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। भागवत कथा से मन का शुद्धिकरण होता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









