कार सवार चार बदमाशों से एक लोडेड कट्टा तथा 8 पानी की विद्युत मोटरों पकड़ी
Mar 26 2024
ग्वालियर। लोकसभा आमचुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों एवं अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना चीनौर पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चीनौर क्षेत्रान्तर्गत उर्वा वनवार रोड चीनौर के पास कुछ व्यक्ति कार क्रमांक एमपी07-सीसी-8578 से किसी गंभीर वारदात करने के इरादे से उर्दा गांव से बनवार गांव की तरफ जा रहा है।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी चीनौर राजीव बिरथरे ने थाना बल की टीम को मुखविर के बताये स्थान जगमोहन प्रजापति के ईट भट्टे के पास, उर्वा वनवार रोड चीनौर के पास कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मुखविर के बताये स्थान पर वाहन चौकिंग लगाई लगाई तो थोड़ी देर बाद उर्वा ग्राम की तरफ से मुखबिर के बताये रंग की कार क्रमांक एमपी07-सीसी-8578 आती दिखाई दी। जिसे रोककर चेक किया गया तो उसमें चार व्यक्ति सवार थे। कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना जयसिंह पुत्र रतिराम गुर्जर निवासी ग्राम घिरोंगी थाना मालनपुर जिला भिण्ड बताया। पुलिस द्वारा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी कमर में लोडेड एक देशी 315 बोर का कट्टा मिला। कार चालक के विरूद्ध आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया। वहीं कार में बैठे अंय लोगों से पूछताछ करने अपने नाम बंटी उर्फ चरन जाट पुत्र अलबेल सिंह जाट निवासी ग्राम सिहौली थाना महाराजपुरा, भूरी उर्फ भूपेन्द्र जाट पुत्र बिजेन्द्र जाट निवासी ग्राम उर्वा, जितेन्द्र उर्फ शिब्बू पुत्र भूपेन्द्र जाट निवासी ग्राम उर्वा थाना चीनौर बताए है।
पुलिस द्वारा कार की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमें एक पानी की मोटर रखी मिली जिसके बारे में चारों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो कोई सन्तुष्ट जवाब नही दिया। पुलिस द्वारा कार सवार सभी व्यक्तियों को थाने पर लाकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई तो चारों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि हम चारों द्वारा ग्राम उर्वा एवं आसपास के गांवो में से पानी की कुल 8 विद्युत मोटरें चोरी की गई थी और वह हम लोगों द्वारा अपने खेत में छुपा कर रखी है।
पुलिस द्वारा चारों व्यक्तियो की निशादेही पर कुल 7 विद्युत मोटर ग्राम उर्वा में भूरी जाट के ट्यूब वैल व गेंहू के खेतों में से जप्त की गई जिनमे 4 मोटरे थाना घाटीगांव क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया एवं 3 मोटरों को थाना चीनौर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। शेष बची हुई एक मोटर के सबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उक्त संबंध में थाना घाटीगांव को भी सूचित कर दिया गया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









