निकली रंगारंग हरिनाम प्रभात फेरी

Mar 26 2024

ग्वालियर। आशाराम बापू के भक्तों द्वारा होली पर्व पर अबीर गुलाल बिखेरते कंपू क्षेत्र से रंगारंग हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जो कि पदमा विद्यालय कंपू से हुजरात पुल, दौलत गंज, महाराज बाड़ा, रोक्सी पुल होते हुए वापिस पदमा विद्यालय कंपू पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
बलबीर सिंह परमार ने बताया कि होली पर्व पर गुरु भक्ति से भरे भजनों पर झूमते गाते एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते साधक भक्तगण भाव विभोर सडक़ों पर विचरण करते चले जा रहे थे। जगह जगह रंगारंग हरिनाम प्रभात फेरी का जल फल मिष्ठान वितरण कर और चलित वाहन की व्यास पीठ पर विराजे संत आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
होली पर्व पर आयोजित रंगारंग प्रभात फेरी में आश्रम संचालक अर्जुन भाई, बलबीर सिंह परमार, बीपीएस सेंगर, रामू रामानी, राघवेंद्र शर्मा लखमीचंद परमानंद, हरीश डिंगरा, मनीष तोमर, योगेश शर्मा, हिमांशु गोविंद राठौर, श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, पूजा चितोरिया,  कविता बहन, लता खत्री, उर्मिला सोनी, बबिता जसेजा,   कुसुम चंदेल, सरोज शर्मा, कोशल्या रायकवार, संगीता राणा, रजनी राठौर, अंजू नागपाल समेत श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारीगण समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।