कांग्रेस का गिरगिट वाला रंग जनता फिर से नकारने जा रही है- आशीष अग्रवाल

Mar 26 2024

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मुरार रोड स्थित अपने आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली खेली। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब रिजल्ट आएगा तो हर जगह मोदी रंग ही नजर आएगा। आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस का गिरगिट वाला रंग जनता फिर से नकारने जा रही है।