कांग्रेस सांसद ने लोकसभा चुनाव में किया जीत का दावा
Mar 26 2024
होली के रंग में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह भी डूबे नजर आए। गांधी रोड स्थित अपने आवास पर उन्होंने समर्थकों कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली खेली। अशोक सिंह ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस बार जनता कॉंग्रेस पार्टी के साथ खड़ी नजर आएगी और वे ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने जा रहे हैं। सांसद ने चुनाव परिणाम में सिर्फ मोदी रंग नजर आने के भाजपा के दावे पर भी पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, ऐसे में राजनीति में भी रंग बिरंगा माहौल नजर आना चाहिए। जनता की सेवा में सिर्फ एक रंग नहीं चलता है। उन्होंने बीजेपी के सभी दावों को झूठा बताते हुए कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









