प्रद्युमन सिंह तोमर ने घर पर जनता के साथ होली खेली

Mar 26 2024

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी होली के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने अपने हजीरा स्तिथ घर पर जनता के साथ होली खेली, साथ ही होली के पारंपरिक गानों पर झुमते भी नजर आए। उन्होंने आदिवासी समुदाय को आमंत्रित कर उनके साथ विशेष होली खेली। मंत्री ने कहा कि इस बार बीजेपी 400 पार के साथ जीत हासिल करेगी। 4 जून को जब परिणाम आएंगे, तब कमल का रंग पूरे देश भर में नजर आएगा। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा। आज होली का त्यौहार है तो विपक्ष को भी होली के रंगों की शुभकामनाएं।