चुनावी माहौल के बीच होली के रंग में डूबे नेता,प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

Mar 26 2024

ग्वालियर। देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी होली के रंग में डूबे नजर आए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रेसकोर्स रोड स्थित अपने शासकीय आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ होली खेलकर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने मतदाताओं से अपील है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी अपने मताधिकार का उपयोग करें और एक योग्य उम्मीदवार को चुने, तभी होली का असली रंग नजर आएगा।