25 हजार कंडों से बनी सराफा में सबसे बड़ी होली, रात 11.13 बजे होगा दहन
Mar 24 2024
ग्वालियर। चुनावी आचार संहिता का असर होली के त्योहार पर नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि ग्वालियर शहर में छोटी-बड़ी सभी होली मिलाकर लगभग 950 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जिसमें सबसे बड़ी होली शहर के प्रमुख स्पॉट सराफा बाजार में जलाई गई। यहां 25 हजार कंडों से विशाल होलिका का निर्माण किया गया था। जहां रविवार रात को होलिका दहन किया गया। इसके अलावा अचलेश्वर महादेव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, मोटे गणेश मंदिर, महलगांव करौली माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में होलिका दहन होने के साथ ही रंगों का त्योहार शुरू हो जाएगा। शहर में ज्यादातर जगह रविवार को ही होलिका दहन होगा। रविवार रात 11.13 बजे होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









