गुलाल, पिचकारी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Mar 24 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 45 की अध्यक्ष प्रिया प्रजापति ने बताया कि रविवार को स्लम एरिया के बच्चो के साथ संस्था ने होली खेली।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंधक डीसी तिवारी, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की विशिष्ट अतिथि ओपी दीक्षित, डॉ ऋषिकेश शर्मा, मनोज पांडेय, मोहनलाल अहिरवार रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति दुबे व आभार रेणु साहू ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बच्चियों को होली के पर्व की बधाई दी। वही संस्था अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा की हमे पानी बरबाद नहीं करना है सुखी होली खेलना है। इस त्योहार के अवसर पर घर में पकवान बनाने में अपनी मम्मी की मदद करें, तत्पश्चात संस्था प्राधिकारियों ने सभी बच्चियों को गुलाल लगाकर बधाई दी साथ ही बच्चियों को गुलाल, पिचकारी व खाने की सामग्री वितरित की जिसे पाकर उनके चेहरे खिल गए।
इस अवसर पर गीता सूर्यवंशी, दीपमाला, काजल कुशवाह, पम्मी खान, रचाना अग्रवाल, ज्योति दुबे, रेणु साहू, बंदना कोर, सीमा कपोडिय़ा, रंजना राजपूत, नीतू बंगईया, भारती सेंगर, ज्योति पवैया, सोनिया बालामिकी, रजनी अग्रवाल, प्रीति मनीष आनंद, शेलेंद्र दुबे, दिनेश प्रजापति, कपिल शर्मा भी उपस्थिति रहे।