उदभव साहित्यिक मंच की गोष्ठी में साहित्यकार राम गोपाल भावुक सम्मानित हुए

Mar 24 2024

ग्वालियर। उदभव साहित्यिक मंच की गोष्ठी होली की पूर्व संध्या के उपलक्ष में वरिष्ठ साहित्यकार रामगोपाल भावुक के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ केशव पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती का माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। दिनेश विकल द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष डॉ केशव पाण्डेय एवं सचिव दीपक तोमर ने वरिष्ठ साहित्यकार रामगोपाल भावुक का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया।
इस मौके पर डॉ केशव पाण्डेय ने कहा कि उदभव साहित्यिक मंच समय-समय पर साहित्य की सेवा में जीवन समर्पित करने वाले साहित्यकारों का सम्मान करता रहता है। इसी क्रम में संस्था भवभूति सहित अनेक ऐतिहासिक उपन्यास लिखने वाले डबरा के वरिष्ठ साहित्यकार रामगोपाल भावुक का सम्मान कर गौरवान्वित हो रही है।कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्रपाल सिंह कुशवाहा ने किया। आभार संस्था के सचिव दीपक तोमर ने किया।