बजरंग भक्त मंडल ने गौशाला में 500 किलो हरे चारे की गौसेवा, हुआ सम्मान

Mar 24 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा लगभग 5 वर्षो से निरंतर की जा रही गौभोग सेवा के क्रम में इस सप्ताह की सेवा रविवार 24 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होली के पावन पर्व पर जनकताल स्थित गौशाला,बहोड़ापुर में 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
आज की सेवा में 300 किलो की सेवा गुप्तरूप से, 50 किलो की सेवा गोपाल दास अग्रवाल द्वारा पुत्र के जन्मदिन पर, 50 किलो की सेवा विशाल अग्रवाल, 50 किलो की सेवा अजय कौरव, 50 किलो हरे चारे की सेवा आकाश सविता के सहयोग द्वारा की गई।
सेवा उपरांत कई वर्षो से की जा रही सेवा के लिए मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल का सम्मान अग्र सेवा संस्थान द्वारा किया किया। इस अवसर पर अग्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष ने अपना ये सम्मान समस्त बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों को समर्पित करते हुए कहा कि ये सम्मान उनका नही अपितु समस्त मंडल का सम्मान है। क्युकी कोई भी व्यक्ति अकेले कोई कार्य नहीं कर सकता सभी के सहयोग से ही प्रत्येक कार्य सफल एवं संपन्न होता है
रविवार की सेवा में मंडल के आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग,  रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, पुनेश पाल, तन्मय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।