होली महोत्सव में पुरस्कार पाकर खुश हुए प्रतिभागी

Mar 24 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय होली महोत्सव 2024 होली आई रे रंग लाई होली गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल फूलबाग पर आयोजित किया गया था। इस दो दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन में जो विजेता व उपविजेता टीम रही टीमों को संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने पुरस्कृत किया। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष होली के पूर्व होली के गीतों पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। होली का पर्व एकता का प्रतीक है इसे हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए और सभी विजेताओं को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर धीरज गोयल, डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन, मनोज कुचिया उपस्थित थे।