जेयू में प्री होली सेलिब्रेशन का आयोजन, एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया

Mar 24 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्व विद्यालय में प्री होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाया। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर थिरके। यहां काफी संख्या में मौजूद युवक-युवतियों ने धमाल मचाकर खूब एंजाय किया।