जनरल में सीट नहीं मिलने पर लोग स्लीपर में कर रहे सफर
Mar 24 2024
ग्वालियर। होली का त्योहार लोग अपने परिजनों के साथ मनाना चाहते हैं। इसलिए ट्रेनों में भीड़ तिगुनी हुई है। दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। लोग स्लीपर कोच में बिना डर के दाखिल हो रहे हैं, जिनको निकालने आरपीएफ एवं टीटीई को मशकत करना पड़ रही है।
हालांकि भोपाल रुट की ट्रेनों में अब भी सीट उपलब्ध है। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी किया है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है। खास बात यह है कि ट्रैंड में बदलाव हुआ है, लोग त्योहार मनाने भारी संख्या में धार्मिक स्थलों पर भी पहुंच रहे हैं। मथुरा, वृंदावन जाने वालों की भी ट्रेनों में भीड़ अ‘छी खासी है।
वैसे तो बरसाने की होली हमेशा से ही खास रही है, लेकिन इस बार होली पर ग्वालियर से भी भारी संख्या में लोग मथुरा पहुंच रहे हैं। जिससे वह होली का त्योहार मथुरा, वृंदावन और बरसाने में मना सकें। बड़ी संख्या में लोग होली मनाने खाटू श्याम पहुंच रहे हैं। महाकाल की नगरी महाकालेश्वर की होली भी चर्चाओं में रहती है। उज्जैन पहुंचने वाले लोगों की संया भी ज्यादा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









