तिघरा में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Mar 24 2024

ग्वालियर। पुलिस प्रशिक्षण शाला में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सुश्री सुमन गुर्जर एसपी पीटीएस तिघरा के नेतृत्व में एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर व चम्बल जोन की विभिन्न इकाईयों के अधिकारीगण को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा किया गया। आईजी द्वारा निर्वाचन व कानून व्यवस्था ड्यूटी में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निवारण के संबंध में अवगत कराया।
कार्यक्रम में व्याख्याता के रूप में सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एमएल छारी, एएसपी अखिलेश रेनवाल, गजेन्द्र सिंह वद्र्यमान, कमल मौर्य उप सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना, अताउल्ला सिद्दीकी सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राम प्रताप शर्मा एडीपीओ पीटीएस तिघरा व डॉ. श्याम बिहारी ओझा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन व कानून व्यवस्था, ईवीएम इत्यादि विषयों पर व्याख्यान दिया गया।