यारियां की तैयारियों के लिए बनीं 11 कमेटी
Mar 23 2024
ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिट 3233 ई1 के 31 मार्च को क्षेत्रीय सम्मेलन यारियां की तैयारियां रीजन 16 के शिवशंकर अग्रवाल और रीजन 17 के अजय सपरा द्वारा पूरे जोश के साथ कि जा रही है। इसी सन्दर्भ में ग्वालियर और डबरा के सभी लायंस क्लब के पदाधिकारियों कि मीटिंग जीवाजी क्लब में आयोजित कीगई जिसमें सारे लायंस सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर शिवशंकर अग्रवाल, अजय सपरा, सुनील शर्मा, रामकिशन सिंघल, सुधीर बाजपेई, डॉ. संदीपा मल्होत्रा, जेएस गुप्ता, ज्योति अग्रवाल, आशा बालोदी, सुशील पंचनन्दा ने पूरे कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बताया कि इस आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए 11 कमेटी बनाई गई है।
कमेटियों में एडवाइजरी कमेटी, बैनर प्रस्तुति कमेटी, प्रचार प्रसार कमेटी, स्वागत कमेटी, संचालन कमेटी, पंजीकरण एवं गिट वितरण कमेटी, आईटी कमेटी, पुरुस्कार कमेटी, आवास, प्रवास एवं यातायात कमेटी, जलपान एवं भोजन व्यवस्था कमेटी, मंच, पंडाल एवं साज स’जा कमेटी, प्रतियोगिता कमेटी एवं इन सभी समितियों का दायित्व मीटिंग में सभी को सौंप दिया गया।
कार्यक्रम 31 मार्च की शाम 4 बजे से रेशमतारा बैंक्वेट हॉल में शुरू हो जायेगा। जो सदस्य जल्दी आएंगे वो 4 बजे से 4.45 बजे तक ऑन द स्पॉट सेल्फी विथ वेन्यु के साथ फोटो खींच कर भेजते हैं तो आकर्षक फोटो को पुरुस्कार दिया जायेगा।
इस अवसर परधीरज भटनागर, रंजना गोयल, सत्येंद्र यादव, विवेक सेठी, रश्मि अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव, एवं सभी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









