17 अप्रैल को लड्डू गोपाल से शादी करेंगी शिवानी परिहार
Mar 23 2024
ग्वालियर। भिंड में जन्मी और ग्वालियर में पली बड़ी हुई शिवानी परिहार 17 अप्रैल को भगवान लड्डू गोपाल से शादी करेंगी। उक्त बात शिवानी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
शिवानी परिहार ने कहा कि मुझे बचपन से ही लड्डू गोपाल की पूजा प्रार्थना करना अच्छा लगता था तथा मैं जो भी लड्डू गोपाल से मांगती वह मुझे तुरंत हासिल हो जाती थी। ऐसी भक्ति का अनुपम उदाहरण ग्वालियर में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि मैंने बचपन से ही लड्डू गोपाल को अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया।
अब मेरा जीवन केवल लड्डू गोपाल के लिए है, उनके साथ ही पूरा जीवन गुजारने का मेरा लक्ष्य है। मेरे परिवार ने और समाज वालों ने मेरी शादी का काफी विरोध किया। लेकिन मेरी इच्छा शक्ति के सामने मेरे परिवार वाली भी झुक गए और उन्होंने शादी के लिए हमीं भर दी।
शिवानी परिहार ने बताया कि 17 अप्रैल को वृंदावन से लड्डू गोपाल की बारात आएगी और 18 तारीख को विदा होगी। उन्होंने बताया कि यह विवाह सात्विक ढंग से संपन्न होगा।
वैसे तो भगवान श्रीकृष्ण के कई रूप हैं और कई उनकी शादियां हुई है तथा कई मीराबाई जन्मी लेकिन ग्वालियर के इतिहास में ऐसी भति पहली बार देखने को मिल रही है। शिवानी परिहार अपनी भक्ति का श्रेय अपनी माताजी मीरादवी को देना चाहती हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









