एसपी ने सिपाही व हवलदार को नगद इनाम से पुरस्कृत किया
Mar 23 2024
ग्वालियर। हस्तिनापुर थाने के आरक्षक सर्वेश गुप्ता और हवलदार वकील सिंह गुर्जर को जिले में सबसे पहले शत प्रतिशत लाइसेंसी आम्र्स थाने में जमा करवाने पर पुलिस अधीक्षक ने 22 हजार रुपए के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।
लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर ने सभी वैध आम्र्स लाइसेंस निरस्त करते हुए सभी शस्त्र धारकों को संबंधित थाने में आम्र्स जमा करवाने के लिए निर्देशित किया था। वहीं एसपी धर्मवीर सिंह ने प्रतिदिन थानों को आम्र्स जमा करवाने के लिए सख्ती से निर्देशित किया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी राजकुमार राजावत के मार्गदर्शन में थाना हस्तिनापुर के सिपाही सर्वेश गुप्ता व हवलदार वकील सिंह गुर्जर ने मेहनत व कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए जिले में सबसे पहले शत प्रतिशत लाइसेंसी आर्स थाने में जमा करवाए। बताया जाता है कि थाने में कुल 796 लाइसेंस धारक थे और सभी के हथियार जमा हो गए हैं। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने थाने में जाकर दोनों पुलिस कर्मियों के अच्छे व सराहनीय कार्य के लिए उन्हें शॉल व पेन देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









