सद्भभाव से होली मनाने की अपील, हुडदंगियों पर रहेंगी नजर

Mar 23 2024

झुण्डपुरा। चिन्नोनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस चौकी झुण्डपुरा पर शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी शशि कुमार ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और सद्भावना से मनाया। वर्तमान समय में आर्दश आचार संहिता चल रही हैं तथा आगामी समय में चुनाव है इसलिए तेज आवाज में और निर्धारित समय के बाद डीजे न बजाए यदि वाहन चलाते समय नशे की हालत में या अधिक सवारी पाई गई तो उन पर कार्यवाही की जायेगी।
चौकी प्रभारी पवन भदौरिया ने कहा कि होली के त्यौहार पर आपसी सहयोग एवं सहमति से ही मनाऐ। विवादित स्थल पर होलिका दहन न करे। विधुत लाइन के नीचे होली न जलाऐ क्योंकि इससे हादसे की आंशका रहती हैं। उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर शान्ति और सद्भभाव बनाए रखने की अपील की।नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र मे हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए निंरतर पेट्रोलिंग की जायेगी। 
इस अवसर पर डा कृष्णकांत ओझा, अनिल सोनी, उपाध्यक्ष यशकांत शर्मा, शैलेन्द्र सिंह भूषण शर्मा, नवल शर्मा, सुल्तान खां, मुंशी खां, दिलीप बंसल, अविनाश शर्मा, रोशनलाल, भरत शर्मा, लवकुश शर्मा, रिषी शर्मा  सहित नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।