पुलिस के कांबिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हडक़ंप
Mar 23 2024
ग्वालियर। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए एवं जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर जिले में गत रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में काबिंग गश्त किया गया।
इस एएसपी षियाज के.एम., गजेन्द्र वर्धमान, अखिलेश रेनवाल तथा निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अलग-अलग स्थानों से एकत्रित हुए पुलिस बल को एसपी धर्मवीर सिंह ने ब्रीफ कर अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हडक़ंप देखने को मिला है। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।
कॉम्बिंग गश्त में ग्वालियर जिले में कुल 133 स्थाई वारंट, 100 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 131 गुण्डा एवं 138 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया। इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 30 व्यक्तियों, एनडीपीएस के 2, सट्टा/जुआ खिला रहे 9 सटोरियों/जुआरियों तथा अवैध हथियार के 12 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही 5 फरारी बदमाशों एवं विभिन्न अपराधों में फरार 4 इनामी बदमाशों को भी पकड़ा गया। काबिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट तथा विभिन्न अपराधों में 16 कार्यवाहियां की है।
पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। साथ ही चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









