लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर फर्जी,भडक़ाऊ पोस्ट डालने से बचें:राजेंद्र झा
Mar 22 2024
ग्वालियर। आज के युग में सोशल मीडिया फेसबुक, दविटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप ने एक नई पहचान बनाई है। जिसके माध्यम से कुछ सेकेंड में अपने संदेश देश-विदेश में पहुंच जाते है। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व इस सुविधा का गलत इस्तेमाल कर शहर देश का माहौल बिगाड़ देते हैं। इसलिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान शहर के सभी प्रमुख चौराहे पर चलाया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा जानकारी देते हुए बताया कि हमारे संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से जन जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पड़ाव चौराहे पर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें हेलमेट लगाओ जान बचाओ, सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोको, आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति अपने वोट का अच्छे प्रत्याशी चुनने के लिए मतदान करें
मानव अधिकार प्रोटेक्शन मप्र की अपील
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चलते शोशल मीडिया पर आने वाली अपवाहों, सूचनाओं की पोस्ट को पुष्टि किए बैगर आगे पोस्ट न करें ऐसी पोस्टों से शहर का माहौल खराब होता है। फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम कोई भी भडक़ाउ पोस्ट। न करें चुनाव से संबंधित गलत अफवाह या खबर को महत्व बना दें। किसी भी धर्म जाति या व्यक्ति विशेष के प्रति गलत टिप्पणी न करें और यदि ऐसा कोई करता है तो मानव अधिकार प्रोटेक्शन के मोबाइल नंबर 9425717394 पर या ग्वालियर पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 7049110100 पर सूचना दें।
सोशल मीडिया पर जो लोग अपवाह फैलाते हैं। ऐसे शरारती तत्वों पर पुलिस कार्यवाही होती है सोशल मीडिया का दुरुपयोग होने से रोके और वह सुविधा हमारे लिए महत्वपूर्ण है उसका सदउपयोग करें। मानव अधिकार प्रोटेक्शन का यह अभियान निरंतर जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
अभियान में मानवाधिकार प्रोटेक्शन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा, संरक्षक डा हुकुमचंद जैन, उपाध्यक्ष विनय जैन पुष्प, ख्यालेंद प्रजापति, आलोक आहूजा, महासचिव रविदत्त शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष एड. राजकमल जादौन, उपाध्यक्ष अस्फान बेग, रवि प्रजापति, अरबाज खान आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









