एचडीएफसी बैंक और टीडी बैंक ग्रुप ने भारतीय छात्रों की पढ़ाई के लिए एक समझौता किया

Mar 22 2024

ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक और टीडी बैंक गु्रप (टीडी) ने शुक्रवार को कनाडा में पढ़ाई करने की योजना बना रहे भारतीय छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए एक विस्तृत संबंध की घोषणा की। इस समझौते के साथ टीडी और एचडीएफसी बैंक एक नए रेफरल प्रोग्राम की घोषणा कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक कनाडा में पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्रों को टीडी इंटरनेशनल स्टूडेंट जीआईसी प्रोग्राम में रेफर करेगा। ये प्रोग्राम छात्रों को कनाडा सरकार के स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (एसडीएस) स्टडी परमिट रूट का आसानी से पालन करने में सक्षम बनाता है। यह रेफरल पार्टनरशिप दोनों बैंकों के मौजूदा संबंधों पर आधारित है, जहां टीडी ने 2015 से कनाडियन डॉलर क्लियरिंग के लिए एचडीएफसी बैंक के मुख्य कॉरेस्पोंडेंट बैंकिंग पार्टनर के रूप में काम किया है।
एक तेजी से प्राप्त होने वाले स्टडी परमिट के लिए आवेदन करने के लिए कनाडियन सरकार की आवश्यकताओं के हिस्से के रूप में, छात्रों को वित्तीय सहायता का प्रमाण प्रदान करना आवश्यक है, जो एक पार्टनर कनाडियन फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से गारंटीड इनवेस्टमेंट सर्टीफकेट (जीआईसी) के माध्यम से पूरा किया जाता है। टीडी इंटरनेशनल स्टूडेंट जीआईसी प्रोग्राम छात्रों को डिजिटल रूप से अकाउंट खोलने और उन्हें अपने स्टडी वीजा और रहने की लिए जरूरी खर्च आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।