दिन का पारा 30 डिग्री के आसपास पहुंचा, हुई धूप तेज
Mar 22 2024
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में आसमान अब साफ हो चुके हैं और धूप तेज हो गई है। जिस कारण ग्वालियर में दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रात के तापमान में बीते 24 घंटे में 2.9 डिग्री का उछाल आया है और 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
धूप का आलम यह है कि शुक्रवार को ही दिन में 11 बजे ही पारा लगभग 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी से जो नमी आ रही थी अब वह कम हो गई है और गर्मी तेज हो गई है। 25 मार्च से 31 मार्च के बीच भीषण गर्मी रहेगी। दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहेगा।
पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते अभी तक ग्वालियर-चंबल अंचल में गर्मी से राहत थी, लेकिन अब नमी नहीं आ रही है और इसका असर अंचल में गर्मी पर दिख रही है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को ही दिन में 11 बजे ही पारा लगभग 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। लगातार तापमान में उछाल आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो सुबह-सुबह अभी भी हल्की सी ठंडक बनी हुई है पर आसमान में सूर्य के चढ़ते ही गर्मी बढऩे लगती है।
मध्यप्रदेश में मार्च में कई बार मौसम बदल चुका है। अभी 20 और 22 मार्च को बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना थी, लेकिन आसमान साफ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ है और तापमान तेजी से बढ़ेगा। यही कारण है कि हर दिन के साथ एक से दो डिग्री तापमान बढ़ता जाएगा। रात का तापमान 20 डिग्री और दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री तक बढ़ जाएगा।
मौसमी बीमारी से अस्पताल में बढ़े मरीज
मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। इसके चलते मौसमी बीमारी के मरीजों संख्या अस्पतालों में दोगुनी हो गई है। जेएएच की ओपीडी में ओपीडी में दूर-दूर तक लाइन लगी है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में से 50 फीसदी मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीज है। कुछ ऐसा ही हाल ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल का भी है। यहां भी वायरल फीवर, सर्दी खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









