मोहना पुलिस ने 1160 लीटर अवैध देशी शराब पकड़ी
Mar 22 2024
ग्वालियर। मोहना थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वरसाना मोहल्ला में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का निर्माण कर विक्रय, परिवहन व भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीआई मोहना रशीद खान, टीआई घाटीगांव सुरेन्द्र नाथ सिंह एवं थाना प्रभारी आरोन अतुल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों ने वरसाना मोहल्ला में दबिश दी और पुलिस ने 1160 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की जिसकी कीमत करीब एक लाख 20 हजार रुपए तथा 80 हजार रुपए का गुड़ लहान बरामद किया है।
66 लीटर अवैध शराब के साथ महिला तस्कर पकड़ी
अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़ी महिला तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। महिला तस्कर जयश्री कुशवाह सिकंदर कंपू के कब्जे से पुलिस ने 66 लीटर अवैध शराब बरामद की है, कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई है।
गिरवाई थाना पुलिस को सूचना मिली कि महेशपुरा में एक महिला अवैध शराब बेचने की फिराक में घूम रही है। सूचना मिलते ही टीआई थाना गिरवाई प्रीति भार्गव के नेतृत्व में उप निरीक्षक पूजा भदौरिया समेत पुलिस बल महेशपुरा पहुंचा और महिला को अवैध देशी शराब एवं बीयर की बोतलों के साथ पकड़ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









