हिमस ने रानी अवंतीबाई के 166वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

Mar 22 2024

ग्वालियर। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महानायक रानी अवंती बाई लोधी के 166 बलिदान दिवस पर हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में रानी अवंती बाई लोधी के चित्र का हिंदू महासभा भवन लोकार्पण किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ब्रिटिश शासकों से भारत को आजाद कराने में रामगढ़ की वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया। जिससे आजादी के लिए ब्रिटिश शासकों को 15 अगस्त 1947 को भारत को आजाद विभाजन के साथ करना पड़ा। भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए एक ओर लोकतंत्र स्वतंत्रता संग्राम की आवश्यकता है। इस अवसर पर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में डॉ  जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, बंटी गुर्जर, अर्चना सिंह चौहान, निहाल सिंह सरोजिया, रामवीर यादव, जितेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित थे।