राजीव वैश्य उपभोक्ता संरक्षण उपसमिति के सदस्य मनोनीत

Mar 22 2024

ग्वालियर। मप्र चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल एवं मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल ने सदस्य समाजसेवी राजीव वैश्य को उन्नत व्यापार, व्यवहार एवं उपभोक्ता संरक्षण उपसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। राजीव वैश्य लघु उद्योग भारती मध्य भारत आंचल प्रचार प्रमुख एवं लघु उद्योग भारती ग्वालियर शहर के अध्यक्ष है।
राजीव वैश्य को उन्नत व्यापार, व्यवहार एवं उपभोक्ता संरक्षण उपसमिति का सदस्य बनने पर एमपीसीआई, लघु उद्योग भारती, भारत विकास परिषद, श्रीराम मंदिर फलका बाजार लश्कर, भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ, मीडिया मित्रों एवं जेसीआई, साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।