दो दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने होली गीतों की प्रस्तुति दी

Mar 22 2024

ग्वालियर। होली के पर्व पर एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा दो दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ दीनदयाल सिटी मॉल में हुआ। इस मौके पर सारेगामा संगीत समूह के कलाकारों ने होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। 
होली के रंग गीतों के संग में गोविंद सिंह ने खइके पान बनारस वाला खुल जाए बंद अकल का ताला.....,ब्रज मोहन एवं श्वेता ने होली रे होली रंगों की होली....अजय एवं शिवानी ने होली आई होली आई होली आई रे....। संध्या जैन ने होली खेल रहे नंद लाल वृंदावन की कुंज गलिन में....। सोनाक्षी गोस्वामी ने बद्री की दुल्हनिया और राधा तेरी चुनरी.....। नव्या जैन ने रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते.....। पूर्णिमा एवं पंकज ने सात रंग में खेल रही है.....। संजय चौरसिया ने रंग बरसें भींगे चुनरवाली रंग बरसें......। प्रेक्षा नायक ने जय जय शिव शंकर पर प्रस्तुति दी।
 इस अवसर पर डॉ.राकेश अग्रवाल, धीरज गोयल, डॉ.मनीष रास्तोगी, अशोक जैन, मनोज कुचिया उपस्थित थे।