महिला ने पुलिसकर्मी को पीटा, वीडियो वायरल

Mar 22 2024

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में एक खाकी पहने व्यक्ति के साथ एक महिला ने सरेआम मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तो सभी जगह चर्चा हो गई कि किसी पुलिस कर्मी के साथ मारपीट हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मारपीट पुलिसकर्मी के साथ नहीं, बल्कि नगर निगम के किसी गार्ड के साथ हुई है। हालांकि इस मामले में कोई मामला दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा है, पुलिस अपने स्तर पर ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
महिला और खाकी पहने व्यक्ति के बीच हाथापाई का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और खूब सुर्खियां बटोरीं। वीडियो में एक महिला सरेआम वर्दी पहने एक व्यति के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रही है। हालांकि वह व्यक्ति भी गाली गलौज कर रहा है, लेकिन महिला मारपीट पर उतारु दिखी है। ्र
आक्रोशित महिला ने पुलिस कर्मी का गिरेवान पकड़ा और जमकर हाथापाई की। वायरल वीडियो थाटीपुर इलाके में चौहान प्याऊ के आसपास का बताया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया जरूर है, लेकिन मामले की शिकायत करने कोई नहीं आया। वहीं यह भी पता चला है कि जिसके साथ मारपीट हुई है वह पुलिस कर्मी नहीं, बल्कि नगर निगम का गार्ड है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।