रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट करा रहे तीन नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ा
Mar 22 2024
ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अधिक व्यू हासिल करने के लिए युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। खासतौर पर रोमांच के चक्कर में युवाओं में रेलवे ट्रैक पर वीडियो शूट का क्रेज भी बढ़ गया है। ऐसे में आरपीएफ को भी गश्त बढ़ाना पड़ गई है। बीते रोज दो युवकों को आरपीएफ ने पकड़ा था।
एक फिर जब आरपीएफ टीम गश्त पर थी तो तीन नाबालिग फिर पटरियों पर खड़े वीडियो शूट करते दिखाई दिए। इनको हिरासत में लेकर थाने लाया गया। वहीं होलिका दहन के लिए लकड़ी काटकर ले जा रहे पांच लोगों को भी आरपीएफ जवान थाने लेकर पहुंचे। हालांकि सभी को समझाबुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
आरपीएफ की टीम ने जब एक युवक को दोनों हाथ फैलाकर रेलवे ट्रैक पर खड़े देखा तो वह हैरान रह गए। आरपीएफ जवानों को देखते ही पहले तो युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरपीएफ ने तीनों को पकड़ लिया। जब मोबाइल चेक किए तो उसमें रेलवे ट्रैक पर खींचे गए फोटो वीडियो दिखाई दिए।
पकड़े जाने पर सभी ने कान पकडक़र कहा कि सॉरी अंकल अब रेलवे ट्रैक पर नहीं आएंगे, हालांकि जवान सभी को लेकर थाने पहुंचे।
उधर 5 नाबालिग होलिका दहन के लिए लकड़ी काटकर रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे। आरपीएफ जवानों ने इनको भी पकड़ा। सभी के परिजनों को थाने बुलाया गया और नाबालिगों की हरकतें बताई गईं। जब सभी ने माफी मांगी तो उनको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









