सदाशिव इंदापुरकर का निधन

Mar 21 2024

ग्वालियर। पूर्व महापौर माधव शंकर इंदापुर के छोटे भाई सदाशिव शंकर इंदापुरकर का गुरूवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में किया गया। संघ के पदाधिकारी तथा भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार के समय कर्नल केजी इंदापुरकर, डॉ. शरद इंदापुरकर, यशवंत इंदापुरकर, गिरीश इंदापुरकर, शशांक इंदापुरकर एवं जयंत. इंदापुरकर सहित परिवार के अन्य लोग भी उपस्थित थे।