जेयू की अभियांत्रिकी संस्थान में हुए केंपस प्लेसमेंट में 4 छात्रों का चयन

Mar 21 2024

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान में आयोजित केंपस प्लेसमेंट में प्लस 91 लैब्स कम्पनी की चयन प्रक्रिया को पास करने के बाद 4 छात्रों का चयन किया गया। संस्थान में हुए ऑफलाइन केंपस प्लेसमेंट में विश्वविद्यालय की अध्ययन शालाओं के बीई, एमसीए, एमएससी (कंप्यूटर साइंस) के साथ ही एमबीए पाठ्यक्रम के छात्रों ने भाग लिया। अंतिम चरण को पास करने वाले छात्रों को सेल्सफोर्स डवलपर एवं मोबाइल एप डवलपर जैसे जोब प्रोफाइल पर चयन हुआ है। 
कंपनी के निदेशक निवर्ति जैन एवं एचआर चारू सिंह ने 2.4 लाख तक के सालाना पैकेज के ऑफर लेटर अभियांत्रिकी संस्थान मे रेक्टर प्रो. डीएन गोस्वामी की उपस्थिति में छात्रों को दिए गए। चयनित होने वाले छात्रों में आशी जैन एमसीए, पुष्पांक पटेल बीई, दीपांशु गोयल, शोएब खान एमबीए पाठ्यक्रम के छात्र हैं।
अभियांत्रिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय कुमार गुप्ता तथा शिक्षकों ने चयनित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।